Monday, March 23, 2020

Coronavirus : India

Coronavirus : India

चीन के वुहान शहर से फैला हुआ कोरोना वायरस आज इतना घातक बन गया है जितना किसी ने सोचा भी नहीं होगा ! 
कोरोना वायरस का पहला मामला बीते साल दिसंबर में चीन के वुहान में सामने आया था.
उसके बाद से ये वायरस धीरे-धीरे दुनिया के 192 देशों में अपने पैर पसार चुका है ! जिसमे से एक हमारा भारत भी है  इसे लेकर दुनिया भर में सरकारें अपने नागरिकों को सतर्क कर रही हैं और इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जानकारी साझा कर रही हैं.


लगभग 500 से ज्यादा मरीज सिर्फ इंडिया में पाए गए हैं जिसमे से 10 लोगो की मौत हो चुकी है !
university of minnesota (US) के professor के अनुसार अगले 3 से 4 महीने के अंदर करीब 4,80,000 जाने जा सकती है अगर हमने coronavirus को गंभीरता से नहीं लिया तो और ये नंबर बहुत बड़ा है  और ये नंबर  बढ़ भी सकता है! 
इटली का हाल तो ऐसा हो गया है जैसे वहा हर रोज़ 400-500 मौते होना आम बात है वहा डॉक्टर को यह सोचना पर रहा है की किसको बचाये किसको मरने दे ।
और अगर यह हाल इंडिया में होता है तो यह बहुत ही बुरा होगा क्यूंकि हमारे यह की जन्शंख्या बहुत ज्यादा है अगर इंडिया में आधी जनता भी इससे संक्रमित होती है तो यह आंकड़ा भी लगभग  60-70 करोड़ का होगा , और फिर हम और हमारी सरकार कुछ नहीं कर सकेगी । 
क्यूंकि अगर इंडिया में यह बीमारी 1 % लोगो को भी होती है तो यह लगभग 1,50,000 लोगो को होगी और उनको संभालना बहुत कठिन हो जाएगा क्यूंकि हमारे पास न ही उतने हॉस्पिटल्स है और न ही हॉस्पिटल इतने समय में बन पाएंगे । 
Coronavirus यह बीमारी जो है वह सिर्फ एक दूसरे से मिलने पर फैलती है इसकी रफ़्तार इतनी ज्यादा है की अगर आप किसी भीड़ वाली जगह पर है और अगर वहा पर कोई कोरोना का पेशेंट मौजूद हुआ तो वह अगर 3 फ़ीट दूर से भी छींक मरता है तो वहा आसपास के सभी लोगो को यह वायरस हो सकता है और उसे पता भी नहीं चलेगा । 

इसलिए हम आपसे हाँथ जोड़ कर बिनती करते है की कृपया घर में रहे बाहर जाने की जिद ना करे । क्यूंकि कुछ समय घर में रहने के बाद फिर तो हमे बाहर ही जाना है । इस करके हमारे पूरे भारत में कर्फू और lockdown को लगाया गया है ताकि लोग सुरक्षित रहे 
और अपनी जान के साथ दूसरे को भी खतरे में न डाले ।
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों और परिजनों में इसे शेयर करे और उन्हें भी बताये की घर से बाहर न निकले ।
धन्यवाद्

Labels: , ,

Sunday, March 22, 2020

Coronavirus (COVID-19)

       Coronavirus Disease (COVID-19)

 


Total Cases : 3,53,421 

Deaths :       15,477

Recovered : 1,00,068

Active Cases2,29,576    

Closed Cases : 1,13,845




एक जान लेवा बीमारी !

Coronavirus disease (COVID-19) is an infectious disease caused by a new virus.

The disease causes respiratory illness (like the flu) with symptoms such as a cough, fever, and in more severe cases, difficulty breathing. You can protect yourself by washing your hands frequently, avoiding touching your face, and avoiding close contact (1 meter or 3 feet) with people who are unwell.


चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस (Coronavirus disease - COVID-19) अब तक 192 से ज्यादा देशों में पहुंच गया है. इसके संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 14,777 हो गई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने इसे महामारी घोषित कर दिया है.


दुनिया भर की सरकारें कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करने पर ध्यान दे रही हैं. जानकारों का कहना है इसके संक्रमण को फैलने से रोककर ही इसे काबू में किया जा सकता है. इसके लक्षणों को पहचानकर ही कोरोना वायरस की बेहतर तरीके से रोकथाम की जा सकती है.
 दुनिया भर की सरकारें कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करने पर ध्यान दे रही हैं. जानकारों का कहना है इसके संक्रमण को फैलने से रोककर ही इसे काबू में किया जा सकता है. इसके लक्षणों को पहचानकर ही कोरोना वायरस की बेहतर तरीके से रोकथाम की जा सकती है.





क्या है कोरोना वायरस?

 कोरोना वायरस का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है. इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया है. इस वायरस का संक्रमण दिसंबर में चीन के वुहान में शुरू हुआ था. डब्लूएचओ के मुताबिक, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं. अब तक इस वायरस को फैलने से रोकने वाला कोई टीका नहीं बना है.

क्या हैं इस बीमारी के लक्षण ?

 इसके लक्षण फ्लू से मिलते-जुलते हैं. संक्रमण के फलस्वरूप बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्या उत्पन्न होती हैं. यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है. इसलिए इसे लेकर बहुत सावधानी बरती जा रही है. कुछ मामलों में कोरोना वायरस घातक भी हो सकता है. खास तौर पर अधिक उम्र के लोग और जिन्हें पहले से अस्थमा, डायबिटीज़ और हार्ट की बीमारी है.

 क्या हैं इससे बचाव के उपाय ? 

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. इनके मुताबिक, हाथों को साबुन से धोना चाहिए. अल्‍कोहल आधारित हैंड रब का इस्‍तेमाल भी किया जा सकता है. खांसते और छीकते समय नाक और मुंह रूमाल या टिश्‍यू पेपर से ढककर रखें. जिन व्‍यक्तियों में कोल्‍ड और फ्लू के लक्षण हों उनसे दूरी बनाकर रखें. अंडे और मांस के सेवन से बचें. जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें.




Labels: , ,